राशन कार्डधारियों को तीन महीने का चावल लेने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा

बलौदाबाजार। राज्य सरकार ने राशन कार्डधारी परिवारों के लिए खुशखबरी दी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून से अगस्त 2025 तक के तीन महीने का चावल अब 31 जुलाई 2025 तक लिया जा सकता है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी भी कई परिवारों को तीन महीने का चावल नहीं मिल पाया है। इसलिए अब सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से बचे हुए लाभार्थी 31 जुलाई तक अपना चावल ले सकते हैं।

जिले में कुल 3,76,111 राशन कार्डधारी हैं। इनमें से अब तक 3,44,160 परिवारों को चावल बांटा जा चुका है। बाकी बचे परिवारों से भी कहा गया है कि वे समय पर जाकर अपना चावल ले लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई