DAVV इंदौर: रिज़ल्ट और रिव्यू रिज़ल्ट को लेकर ई-समाधान ऐप पर बढ़ीं शिकायतें

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) का नया मोबाइल ऐप ‘ई-समाधान’ लांच हुए केवल सात दिन हुए हैं, लेकिन इस दौरान दर्जनभर से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें शिकायतें दर्ज कराई हैं। 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच छात्रों ने ऐप डाउनलोड कर रिज़ल्ट, रिव्यू रिज़ल्ट, मूल्यांकन, डिग्री और माइग्रेशन से जुड़ी समस्याएँ बताई हैं। छात्रों ने रिज़ल्ट में गड़बड़ी के दस्तावेज भी अपलोड किए हैं, जिनकी जांच विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही है।

छात्रों का कहना है कि मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया है, वहीं कुछ छात्रों ने कॉपियां ठीक से जांचे बिना अंक देने का आरोप भी लगाया है। कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई ने निर्देश दिए हैं कि ऐप पर आने वाली शिकायतों को पाँच से छह दिन में निपटाया जाए। साथ ही डिग्री और माइग्रेशन से संबंधित दस्तावेज़ दो दिनों के भीतर भेजने की बात कही गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के अनुसार सभी शिकायतों के समाधान के लिए सात दिनों की समय-सीमा तय की गई है और महीने में दो बार इनकी समीक्षा की जाएगी।

प्ले स्टोर पर नहीं हुआ पंजीकरण
हालांकि ऐप लांच हो चुका है, लेकिन अभी तक यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। विश्वविद्यालय को पंजीकरण के लिए कुछ दस्तावेज़ गूगल को भेजने हैं। ऐप का सत्यापन कार्य लगभग दस दिनों में पूरा होने की उम्मीद है।

नामांकन नंबर से होगा पंजीकरण
ई-समाधान ऐप को जल्द ही अपडेट किया जाएगा। शिकायत दर्ज करने के लिए अब विद्यार्थियों को अपना नामांकन नंबर देना होगा। विश्वविद्यालय का मानना है कि इससे किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से शिकायत दर्ज करने की संभावना कम होगी। सहायक कुलसचिव डॉ. विष्णु मिश्र के अनुसार छात्र नेताओं या संगठनों द्वारा बार-बार अनावश्यक शिकायतों को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई