दंतेवाड़ा हादसा: बस्तर पंडुम से लौटते समय पलटी पिकअप, 30 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

दंतेवाड़ा। बस्तर पंडुम कार्यक्रम से लौटते समय एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें सवार ग्रामीण घायल हो गए। यह हादसा दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव में हुआ। वाहन में ग्रामीण समापन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले हैं।
हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
इस घटना के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश है। आदिवासी समाज के लोगों ने मांग की है कि जो जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस आयोजन में ग्रामीणों को ले जा रहे थे, उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों में लोगों को लालच देकर ले जाया जाता है, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
एक आदिवासी नेता ने कहा – “अगर किसी के अपने परिवार का सदस्य इस हादसे का शिकार होता, तो कितना दर्द होता। इसलिए जरूरी है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों।”





