बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दो चक्रवाती तंत्र तेजी से सक्रिय हो गए हैं, जिनका असर दक्षिण और पूर्वी राज्यों पर पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, ओडिशा और सौराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मध्य भारत में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों में अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर सक्रिय चक्रवाती प्रणाली के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रही है और अगले 24 घंटों में और मजबूत हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण पहले उमस बढ़ी थी, लेकिन हवा के रुख बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु में सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। राज्य के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और तिरुनेलवेली जिलों में 30 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। समुद्र में ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

IMD ने सभी प्रभावित राज्यों के लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। आने वाले दिनों में इन राज्यों में कई स्थानों पर तेज हवाओं और स्थानीय बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई