काइनडीसीएक्स पर साइबर हमला, 378 करोड़ की चोरी; कंपनी बोली ग्राहको का पैसा सुरक्षित

दिल्ली। देश की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज काइनडीसीएक्स एक बड़े साइबर हमले का शिकार हुई है। इस हमले में कंपनी के एक आंतरिक खाते से लगभग 4.42 करोड़ डॉलर (378 करोड़ रुपये) की चोरी हो गई। हालांकि, कंपनी के संस्थापकों और अधिकारियों ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि इस हमले का ग्राहकों की जमा राशि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उनके सभी फंड सुरक्षित हैं।

कंपनी ने जानकारी दी कि यह घटना 19 जुलाई की सुबह चार बजे सामने आई, जब उनकी सुरक्षा प्रणाली ने एक आंतरिक परिचालन खाते में अनधिकृत गतिविधि को चिन्हित किया। इसके तुरंत बाद कंपनी ने सुरक्षा उपाय तेज करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया। काइनडीसीएक्स ने कहा कि सभी खातों में जमा राशि को जोखिम से मुक्त किया जा रहा है और आंतरिक जांच के साथ-साथ साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में सुरक्षा जोखिम कितने गंभीर हैं। पिछले वर्ष भी भारत की एक और बड़ी एक्सचेंज वज़ीरएक्स पर साइबर हमला हुआ था, जिसमें 23 करोड़ डॉलर से अधिक की चोरी हुई थी। ऐसे हमले निवेशकों और क्रिप्टो कंपनियों के लिए चेतावनी हैं कि डिजिटल परिसंपत्तियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि सभी लेनदेन पारदर्शी हैं और ग्राहकों को किसी भी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है। काइनडीसीएक्स ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा जांच पूरी गंभीरता से कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई