मासूम के साथ हैवानियत: 3 साल की बच्ची को बनाया शिकार, प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ ,अश्लील हरकत

बिलासपुर। 3 साल की बच्ची से अश्लील हरकत का एक मामला सामने आया है। घर के पास खेल रही बच्ची को आरोपी बिस्किट खिलाने का लालच देकर अपनी किराना दुकान में बुलाया। वहीं उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली मात्र 3 साल की बच्ची हमेशा की तरह अपने घर के पास खेल रही थी। कुछ कदम दूर ही धरम सिंह बंजारे की किराना दुकान है। किराना दुकान में एक भी ग्राहक नहीं था। बच्ची को खेलता हुआ देख युवक की नियत बिगड़ गई। वही इंसान से युवक हैवान बन गया। बिस्किट खिलाने का लालच देकर बच्ची को उसने अपनी दुकान में बुलाया। वहीं दुकान के अंदर ही बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के चिल्लाने व रोने पर युवक डर गया। बच्ची को तत्काल दुकान के बाहर निकाला। वहीं दुकान को बंद कर आरोपी मौके से चुपचाप चला गया। बच्ची रोते हुए अपने घर गई। पहले तो परिजन कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन रोने की वजह पूछने पर बच्ची ने किसी तरह पूरी घटना परिजनों को बताई। यह सुनकर परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मस्तूरी थाना पहुंच उन्होंने तत्काल घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। धरम सिंह बंजारे की खुद तीन बच्चियां है। इसके बावजूद उसे 3 साल की बच्ची में अपनी बेटी नजर नहीं आई। डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं की है। जांच के लिए स्लाइड प्रिजर्व कर दिया गया है। महिला पुलिस कर्मचारी मामले की विवेचना कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई