Cricket league:रायपुर में क्रिकेट का जलवा: सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की मैदान में वापसी!

Cricket League: रायपुर। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत हो चुकी है और इस बार इसमें छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस लीग का 12वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्रिकेट दिग्गज फिर दिखाएंगे जलवा

इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि इसमें कई दिग्गज क्रिकेटर फिर से मैदान में नजर आएंगे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह, ऑलराउंडर पठान ब्रदर्स (इरफान और यूसुफ पठान) और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा जैसे सितारे चौके-छक्कों की बौछार करेंगे।

रायपुर में होंगे 6 रोमांचक मैच

इस लीग के कुल छह मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे, जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी शामिल है। दर्शकों के लिए यह एक खास मौका होगा, क्योंकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक बार फिर लाइव खेलते हुए देख पाएंगे।

टिकट बुकिंग शुरू, जानें कीमतें

मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। लीग के मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम को चुना गया है।

रायपुर स्टेडियम में टिकट की कीमतें इस प्रकार हैं:

सबसे सस्ती टिकट: ₹500 (दो ब्लॉक विशेष रूप से निर्धारित)

लोअर टिकट: ₹1000

गोल्ड टिकट: ₹6000

प्लैटिनम टिकट: ₹8000

कॉर्पोरेट बॉक्स टिकट: ₹10,000

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट सबसे महंगी है। वहीं, अन्य मुकाबलों की टिकट ₹100 से शुरू हो रही है, जो कि बेहद किफायती मानी जा रही है।

मैच की तैयारियां जोरों पर

स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं, और आयोजक इसे शानदार बनाने में जुटे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट एक शानदार अनुभव होगा, जहां वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को फिर से एक्शन में देख पाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button