गाय-बकरी जली, अनाज, कपड़े, बर्तन-फर्नीचर का हुआ नुकसान, ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार शाम  शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत में एक बड़ा अग्निकांड हुआ। यह हादसा उत्तरवारी टोल के वार्ड नंबर-1 में करीब शाम 6 बजे हुआ। अचानक लगी आग तेज हवा के कारण फैल गई और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस आग में उपेंद्र मंडल, गाजो मंडल, रामनारायण मंडल, जनता कुमार, सुमन कुमार और अजय कुमार के घर जलकर राख हो गए। हादसे में 6 गाय और 12 से ज्यादा बकरियों की मौत हो गई। घरों में रखे रुपए, कपड़े, अनाज, जेवर और जरूरी कागजात भी जल गए। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग की है।

जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक घर पूरी तरह जल चुके थे। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पंप सेट से आग बुझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार ने पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। शिवाजीनगर अंचलाधिकारी वीणा भारती ने बताया कि नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और फिलहाल पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन जैसी जरूरी चीजें दी जा रही हैं।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई