रायपुर में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ी, 3 नए केस सामने आए

रायपुर। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को रायपुर में कोविड के 3 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले पिछले तीन दिनों में 7 नए एक्टिव केस आए थे। अब रायपुर जिले में कुल 13 एक्टिव कोविड मरीज हैं।

इनमें से एक मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी 12 मरीजों को होम क्वारंटाइन रखा गया है। सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 15 कोविड केस सामने आए हैं, जिनमें से 2 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल माइल्ड है और किसी में भी गंभीर कोविड के लक्षण नहीं देखे गए हैं। सभी मरीजों को घर पर ही क्वारंटाइन करने के साथ-साथ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

सीएमएचओ चौधरी ने कहा कि जिन मरीजों की पहचान हुई है, उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन वे जरूर किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे। उन्होंने आम सर्दी-खांसी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और घर में रहकर सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

लोगों से अपील की गई है कि वे कोविड के हल्के लक्षण भी नजर आने पर सावधानी बरतें और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button