जमीन का कब्जा दिलाने पहुंचे कोर्ट कर्मचारी से मारपीट, 6 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। अमलीपदर थाना क्षेत्र के मूढ़गेलमाल गांव के माहुलपारा में कोर्ट के आदेश पर जमीन का कब्जा दिलाने पहुंचे कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

यह घटना 24 अप्रैल 2025 की है। आदेशिका वाहक रामराव सोलंके जमीन से जुड़े एक न्यायालयीन आदेश का पालन कराने मौके पर पहुंचे थे। उसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया और रामराव सोलंके पर लात-घूंसे और लाठी से हमला कर दिया।

हमलावरों ने उनके बैग को भी छीनने की कोशिश की और जरूरी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास किया। इस हमले में कोर्ट कर्मचारी को कई चोटें आईं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि रामराव सोलंके की शिकायत पर पुलिस ने मेघनाथ यादव, चूलेश्वर यादव, दिलेश्वरी यादव, चयमनी यादव, गौमनी यादव और खमयबाई यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई