बीटेक की काउंसिलिंग जून से, MBA के लिए जुलाई में होगा प्रवेश प्रक्रिया का आगाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया इसी महीने जून से शुरू होने जा रही है, जबकि एमबीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग अब जुलाई में आयोजित की जाएगी। तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।

बीटेक की 11 हजार सीटें

प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की लगभग 11 हजार सीटें हैं। हाल ही में आयोजित प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (PET) में 12,276 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनकी कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जून के अंतिम सप्ताह से बीटेक की काउंसिलिंग तीन चरणों में होगी। इस बार गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, निजी संस्थान और छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CGIT) में भी प्रवेश होंगे।

इसी तरह प्री-फार्मेसी टेस्ट के तहत डी.फार्मा और बी.फार्मा पाठ्यक्रमों के लिए भी 16,422 छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इन कोर्सेस की काउंसिलिंग प्रक्रिया जुलाई में शुरू होगी। एमबीए की काउंसिलिंग को लेकर पहले तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने 11 जून से प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन कई विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर की परीक्षा और रिजल्ट लंबित होने के कारण इसे टाल दिया गया। छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को देखते हुए दैनिक भास्कर द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद संचालनालय ने केवल पॉलिटेक्निक काउंसिलिंग की तारीख बरकरार रखी और एमबीए के लिए संशोधित शेड्यूल जुलाई में जारी करने का निर्णय लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई