देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 3807

दिल्ली। देश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के मामलों में 15 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। देश में एक्टिव केस की संख्या 3807 हो गई है।
केरल में 1400 और महाराष्ट्र में 506 एक्टिव केस हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देश में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें केरल और महाराष्ट्र में 7-7 मौतें हुईं। बेंगलुरु में एक 63 वर्षीय वैक्सीनेटेड मरीज की भी मौत हुई है।
कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी
कर्नाटक सरकार ने पब्लिक एडवाइजरी में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और लक्षणों पर टेस्ट कराने की सलाह दी है। राज्य में 238 एक्टिव केस हैं।
मिजोरम में 7 महीने बाद नए मामले
मिजोरम में दो कोविड केस सामने आए हैं। अक्टूबर 2024 के बाद यह राज्य में पहला मामला है। मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज, आइजोल में चल रहा है।
भारत में मिले 4 नए वैरिएंट
देश में कोविड के चार नए वैरिएंट (LF.7, XFG, JN.1, NB.1.8.1) की पुष्टि हुई है। NB.1.8.1 सबसे तेजी से फैलने वाला और वैक्सीन रेसिस्टेंट माना जा रहा है।
ICMR और WHO की सलाह
ICMR ने जनता से सतर्कता बरतने को कहा है। WHO ने इन वैरिएंट्स को चिंताजनक नहीं, लेकिन निगरानी योग्य श्रेणी में रखा है।इटावा सफारी पार्क (UP) कोविड की वजह से बंद किया गया था, जिसे अब प्रोटोकॉल के साथ खोला गया है। महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं।





