गरम तेल में कुक को झुलसाया, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक शादी में खाना बना रहे कुक को दो लोगों ने गरम तेल में झुलसा दिया।

यह घटना ग्राम खोहनिया के एक शादी घर की है। कुक भरत रजक अपने साथियों के साथ खाना बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान रामकुमार यादव और जितेन्द्र यादव नाम के दो लोग डोसे की गुणवत्ता को लेकर बहस करने लगे।

बहस इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौच और हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर आरोपियों ने भरत को गरम तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया। इससे भरत का पेट, चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह जल गए।

भरत को पहले सीपत अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर बीटीआर मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई