Conversion case: चंगाई सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Conversion case (बलरामपुर) : छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी बस्तर से लेकर सरगुजा तक बड़ी संख्या में आदिवासी धर्मांतरित हो रहे हैं। इसी बीच अब बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरूअत गांव में एक चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में ग्रामीणों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से बाइबल और धर्म प्रचारक का सामान जब्त किया है। इसके साथ ही पास्टर के पास से राष्ट्रीय मसीह संघ का ID कार्ड बरामद किया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई