अबीर गुलाल को लेकर विवाद, सरकार ने अब फिल्म के रिलीज़ से किया इनकार

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तानियों के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं.. देशभर में पाकिस्तानियों को अगले 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश भी दिया गया है.. इसी बीच पाक एक्टर फवाद खान की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल का भी विरोध हो रहा है.. लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं..वहीं अब सरकार ने भी इस पर बड़ा फैसला लिया है और कहा है कि फिल्म अब भारत में रिलीज नहीं होगी…

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को कई सिनेमा हॉल रिलीज करने के लिए तैयार नहीं थे और कई मनोरंजन संगठनों ने इसके बहिष्कार की मांग की थी…वहीं अब मंत्रालय ने भी इसकी रिलीज की अनुमति से इनकार कर दिया है…

वहीं अबीर गुलाल के विरोध के बीच  फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की की. अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में  लिखा, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं, और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं. ”

बता दें कि आरती एस बागड़ी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी अबीर गुलाल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. इस फिल्म में फवाद खान के साथ वाणी कपूर ने स्क्रीन शेयर की है.
मंगलवार को पहलगाम में आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य नागरिकों घायल हुए थे. इस भयावह घटना के बाद से लोग गुस्से से उबर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और भारतीय फिल्म उद्योग के पाकिस्तानी कलाकारों के साथ लगातार सहयोग पर सवाल उठा रहे हैं.

इससे पहले राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में इसकी रिलीज़ का कड़ा विरोध किया था. मनसे ने चेतावनी दी थी कि फ़िल्म को भारत में रिलीज़ नहीं होने दिया जाएगा. साथ ही, देश में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ़ अपना कड़ा रुख़ दोहराया था.

पार्टी के नेताओं ने तर्क दिया है कि पाकिस्तान ने लगातार आतंकवाद का समर्थन किया है, और उसके अभिनेताओं को भारत में काम करने की अनुमति देने से न केवल उन्हें बढ़ावा मिलता है, बल्कि उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलता है.

बता दें फवाद खान अबीर गुलाल से पहले कपूर एंड संस, ऐ दिल है मुश्किल, खूबसूरत जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. उरी में हुए अटैक के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बैन कर दिया गया था.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई