Controversy: संदेह पर रसूखदारों ने युवक को अर्धनग्न करके पीटा, पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज

शिवपुरी। मध्य प्रदेश केशिवपुरी में एक युवक को अर्धनग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। युवक के हाथ-पैर को रस्सियों से बांधा गया। इसके बाद बेल्ट और लात-घूंसे बरसाए गए। पीड़ित युवक आरोपियों से छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। घटना सीहोर गांव में शनिवार की है। रविवार को इसका वीडियो सामने आया। पुलिस ने इस मामले में तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट की वजह अफेयर का संदेह बताया जा रहा है।

मोबाइल लेना गया, तो हाथ-पैर बांध के पीटा

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया, कि आरोपियों की जमीन बटाई पर उसके पिता ने ली है। इस वजह से आरोपियों के घर उसका आना जाना है। शनिवार को उसने अपना मोबाइल आरोपियों के घर में चार्जिंग पर लगाया था। मोबाइल नेने गया था, इस दौरान आरोपी  रामसेवक, हाकिम और सतीश कुशवाह ने शक करते हुए पूछताछ शुरू की और फिर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी है।

आरोपियों ने  पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक बुरी तरह चिल्लाते नजर आ रहा है। वहीं तीनों आरोपी उसे पीटते हुए गालियां दे रहे हैं। ​​​​​​घटना के बाद युवक अपने पिता के साथ सिहोर थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई