शराब कोचियों से सांठगांठ रखने वाला आरक्षक सस्पेंड, आरोपी की कॉल डिटेल निकालने पर मिला सबूत

बिलासपुर। एसपी ने अवैध शराब ‘बेचने वाले कोचिया से सांठगाठ रखने वाले आरक्षक को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों कोनी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले कोचिया को पकड़ा था। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब मिली थी। राजपत्रित अधिकारी के द्वारा कोचिया के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला गया, जिसमें कोनी थाने में पदस्थ आरक्षक दीपक मरावी का उससे मोबाइल में कई बार बातचीत करना पाया गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button