भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बालोद में प्रदर्शन के दौरान झूमाझटकी

बालोद।भाजपा सरकार की नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था और केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में शुक्रवार को बालोद जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार हल्लाबोल प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले थे।

जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें मधु चौक पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का–मुक्की हो गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश भी की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मौके पर कुछ समय तक अफरा–तफरी का माहौल बना रहा।

स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई