कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान शुरू, भूपेश बघेल ने खरोरा सोसायटी का किया निरीक्षण, भाजपा पर लापरवाही का लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में घमासान जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने खरोरा स्थित सोसायटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने निरीक्षण के दौरान खरोरा के धान खरीदी केंद्र में शासन के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सोसायटी में धान रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और ना ही यहां से धान का उठाव किया जा रहा है। किसानों को धान की बिक्री करने में बारदाना से लेकर कई तरह की तकलीफें आ रही है। भाजपा सरकार ने धान खरीदी का लिमिट फिक्स कर दिया है, इसके चलते खरीदी प्रभावित हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई