मनरेगा मुद्दे पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव कल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनरेगा बचाव संग्राम के तहत 18 फरवरी को कलेक्ट्रेट घेराव करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर कांग्रेस भवन में ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी ब्लॉक अध्यक्षों को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में बताया गया कि प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे। संगठन ने प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष को कम से कम 200 लोगों को प्रदर्शन में लाने का लक्ष्य दिया है, ताकि जिला स्तर पर शक्ति प्रदर्शन किया जा सके।

जिले में कुल 15 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां हैं, जिनमें शहर और ग्रामीण दोनों इकाइयां शामिल हैं। संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकजुटता दिखाने का आह्वान किया है।

शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने और इसे एक्ट बनाने के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। इससे पहले ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जा चुके हैं और अब जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा।

संगठन के अनुसार यह कार्यक्रम पहले प्रस्तावित था, लेकिन अन्य कारणों से स्थगित हो गया था। अब तय कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई