कांग्रेस का पूर्व विधायक को झटका, बगावत करने पर पार्टी ने लिया एक्शन

दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा के कटक से पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम को बड़ा झटका दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पत्र जारी कर मोकिम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। हाईकमान का कहना है कि मोकिम लगातार पार्टी अनुशासन के खिलाफ बयानबाजी और गतिविधियों में शामिल थे, जिससे संगठन की छवि और एकता को नुकसान पहुंचा।

बताया जा रहा है कि मोकिम ने हाल ही में कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कहा था कि पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है और उसे नए नेतृत्व व मार्गदर्शन की जरूरत है। मोकिम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को मुद्दा बनाते हुए लिखा था कि 83 वर्ष की आयु में वे युवा पीढ़ी के साथ प्रभावी तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं, इसलिए पार्टी को युवाओं को आगे लाना चाहिए।

अपने पत्र में मोकिम ने कर्नाटक के डीके शिवकुमार, राजस्थान के सचिन पायलट और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का भी जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि शिवकुमार और सचिन पायलट ने अपने-अपने राज्यों में वरिष्ठ नेतृत्व को चुनौती दी है और प्रियंका गांधी भविष्य में पार्टी में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

छवि

मोकिम ने यह भी दावा किया था कि नेतृत्व की कमी और आपसी तालमेल के अभाव के कारण ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और हिमंता बिस्वा सरमा जैसे नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए, जिससे पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा था कि वहां बीजेपी की बड़ी जीत कांग्रेस के लिए चेतावनी है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने इन बयानों को अनुशासनहीनता मानते हुए मोकिम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह कदम संगठन में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई