मनरेगा बंद करने के विरोध में तखतपुर में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

तखतपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को बंद किए जाने की चर्चाओं के बीच तखतपुर में कांग्रेस ने सोमवार को धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गांधी के नाम पर चल रही योजनाओं को खत्म करना भाजपा की मंशा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

धरना कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में सत्य और अहिंसा के साथ राम के आदर्शों को अपनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गांधी जी की विचारधारा और उनके नाम से चल रही योजनाओं को मिटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा है और इसे बंद करने का प्रयास गरीब विरोधी कदम है।

कांग्रेस ने साफ किया कि यदि योजना को बंद या कमजोर किया गया तो पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़, बिहारी देवांगन सहित कांग्रेस के पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर कांग्रेस स्थापना दिवस को लेकर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई