अंबेडकर पर बवाल: कांग्रेस ने लगाए जय भीम के नारे, बीजेपी नेता बोले ये ढोंग कर रहे

दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज बुधवार को 18वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अंबेडकर के अपमान को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस और अन्य विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। एक दिन पहले मंगलवार का राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, अगर वे (कांग्रेस) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती। गृहमंत्री के इस बयान के खिलाफ  कांग्रेस सांसदों ने संसद के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि, कांग्रेस का अपमान करने का इतिहास रहा है, आज ये ढ़ोंग कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- बाबा साहेब अंबेडकर के जीवित रहते कांग्रेस ने उनका कितना अपमान किया। 1952 में कांग्रेस ने षडयंत्र के तहत बाबा साहेब को चुनाव में हरवाया। आज ये उनका नाम लेकर छल कपट कर रहे हैं। मैं एक बौद्ध हूं, मैं बाबा साहेब के रास्ते पर चलता हूं। मोदी जी ने एक बौद्ध को कानून मंत्री बनावाया था। ये लोग ढोंग कर रहे हैं, बाबा साहेब का नाम वोट बैंक के लिए लेना निंदनीय है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई