तमनार घटना के विरोध में जनता कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्रियों का पुतला दहन

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में महिला आरक्षक के साथ हुई बर्बर घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस घटना के विरोध में शनिवार को जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के मानव मंदिर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

बताया गया कि बीते दिनों तमनार में कोयला खदान के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला आरक्षक के साथ प्रदर्शनकारियों ने मारपीट की। आरोप है कि महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ दी गई, उसके साथ बर्बरता की गई और उसे अर्धनग्न कर वीडियो भी बनाया गया। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना को लेकर जनता कांग्रेस ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार को कटघरे में खड़ा किया। मानव मंदिर चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं।

प्रदर्शन के दौरान जनता कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष समशुल आलम ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

कार्यकर्ताओं ने मानव मंदिर चौक पर बैठकर रघुपति राघव राजा राम भजन गाया और जिले के कलेक्टर व एसपी को निलंबित करने की मांग की। पुतला दहन की सूचना के बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस पुतला जलने से नहीं रोक सकी, बाद में आग बुझाने का प्रयास किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई