बिजली की बढ़ती दरों और कटौती पर कांग्रेस का हल्लाबोल, लालटेन लेकर किया प्रदर्शन

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी, अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर से बढ़े बिलों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिलासपुर के तिफरा स्थित बिजली विभाग (सीएसईबी) कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में लालटेन लेकर सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए सरकार पर जेब काटने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय बिजली के बिल आधे कर दिए गए थे, जिससे जनता को राहत मिली थी। लेकिन अब भाजपा सरकार ने बिजली की दरें बढ़ा दी हैं और अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। लोगों के बिल बेवजह बहुत ज़्यादा आ रहे हैं और इससे उनकी जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर बिजली की दरें कम नहीं की गईं, कटौती नहीं रोकी गई और स्मार्ट मीटरों की जांच नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई