कार्यकर्ताओं से नाराज हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, चरणदास महंत ने भी लगाई फटकार

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा का आयोजन हुआ जहां कांग्रेस ने इस सभा को प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया, लेकिन मंच से लेकर मैदान तक जो कुछ भी हुआ उसने पार्टी की आंतरिक खींचतान को भी सामने ला दिया।

सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। लेकिन जब खरगे जी मंच से भाषण दे रहे थे, तभी NSUI कार्यकर्ताओं की नारेबाजी ने उनका ध्यान भटका दिया। नाराज़ होकर खरगे ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को डांट लगाते हुए कहा चुप बैठो, चुनाव में जोश दिखाना,


इस बीच, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के भाषण के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन तोड़ दिया, जिस पर उन्हें भी कड़ी फटकार मिली।
स्थिति को संभालते हुए सचिन पायलट खुद उठकर कार्यकर्ताओं को शांत रहने की हिदायत देने पहुंचे, और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज लगातार मंच पर अनुशासन बनाए रखने की कोशिश करते रहे।

वही सभा में एक और विवाद उस समय सामने आया जब राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के स्वागत के दौरान विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के बीच माइक को लेकर खींचतान देखने को मिली। विकास उपाध्याय मंच से स्वागत कर रहे थे, तभी देवेंद्र यादव नारे लगाने के लिए माइक छीनते नजर आए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई