कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने बीजेपी पर लगाया जांजगीर चांपा की उपेक्षा का आरोप

जांजगीर चांपा। कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने बीजेपी सरकार पर जिले की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित राज्य स्तरीय जनादेश परब में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने वाहवाही लूटी गई, लेकिन जांजगीर चांपा जिला के लोगों को सरकार से एक भी सौगात नहीं मिली।

22 दिसंबर को जांजगीर चांपा के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इस जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया। इसके बाद कांग्रेस में खलबली मच गई। विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जब झीरम घाटी कांड हुआ था, तब भी बीजेपी की सरकार थी और अब भी है। उन्होंने भाजपा से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो केंद्र और राज्य सरकार को शहीदों और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी पड़ेगी।

ब्यास कश्यप ने जनादेश परब पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि जांजगीर चांपा जिले की जनता ने बीजेपी को जनादेश नहीं दिया, फिर भी यहां बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर करोड़ों खर्च किए गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल के मौजूद होने के बावजूद जिले को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि आखिर जांजगीर चांपा जिले के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है और जिलेवासियों के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा।

विधायक ब्यास कश्यप का कहना है कि सरकार को जनादेश परब के नाम पर केवल दिखावा नहीं करना चाहिए, बल्कि जिले के वास्तविक विकास और मूलभूत सुविधाओं की मांगों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जांजगीर चांपा के लोगों के साथ न्याय और बराबरी का व्यवहार होना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई