कांग्रेस नेता का धमकी भरा ऑडियो वायरल, कई आपराधिक मामलों में शामिल है नाम

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से कांग्रेस नेता के गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है. घटना बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र की है, जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय का एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है.

इस ऑडियो में वो एक युवक से जमकर गाली-गलौच करते और उसे घसीटकर मारने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं.

बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब उनका नाम विवादों में आया है. इससे पहले भी वो कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। हालांकि, cgnn news इस ऑडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई