कोरबा में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान उजागर? जयसिंह अग्रवाल के पोस्टरों से भूपेश बघेल गायब

कोरबा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बढ़ती दूरी अब सार्वजनिक रूप से नजर आने लगी है। मंगलवार को जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया, लेकिन शहर में लगे होर्डिंग, फ्लेक्स और अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों में भूपेश बघेल की तस्वीर दिखाई नहीं दी। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

जन्मदिन के पोस्टरों और विज्ञापनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश स्तर पर केवल दीपक बैज, चरण दास महंत, सांसद ज्योत्स्ना महंत और टीएस सिंहदेव की तस्वीरें शामिल थीं। भूपेश बघेल की तस्वीर का अभाव राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा के कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस में पहले भी ढाई-ढाई साल के नेतृत्व विवाद चलते रहे, जिससे प्रदेश का विकास प्रभावित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरबा का विकास भी ठप रहा और वर्तमान सरकार सड़कों और आधारभूत ढांचे के सुधार पर काम कर रही है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो पिछली चुनावी हार के बाद कांग्रेस ने जयसिंह अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा था कि पिछला चुनाव पार्टी के भीतर एकजुटता के अभाव में लड़ा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सरकार में सत्ता का केंद्रीकरण रहा और मंत्रियों को पर्याप्त अधिकार नहीं मिले।

IMG 9604

अब जन्मदिन पोस्टरों में भूपेश बघेल की तस्वीर न होने से कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर कयास तेज हो गए हैं। यह घटनाक्रम प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों और संभावित बदलावों की चर्चा को हवा दे रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई