निगम कार्यालयों में पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं, कांग्रेस ने किया जोन कार्यालयों का घेराव

रायपुर। रायपुर नगर निगम में रहवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने सभी जोन कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा, कि राजधानी सहित प्रदेश भर के नगर निगम में लोगों को अस्थाई पट्‌टा, गलत टैक्स लगाया जा रहा है। लोग निगम जाते है, तो उनको जानकारी नहीं दी जा रही है।

image 2024 12 10T143117.513

भाजपा के नेताओं द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वालो को संरक्षण दिया जा रहा है। गौठान में गोबर खरीदी बंद होने से गाय मर रही है।  भाजपा सरकार के बनने के बाद बढ़ते अवैध निर्माण पर नियंत्रण ना कर पाने का विरोध कर कांग्रेस पार्टी ने सभी जोन मुख्यालयों में जाकर ज्ञापन सौंपा। आज के इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरिश दुबे भी शामिल हुए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई