भिलाई में दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोपी कंप्यूटर कोचिंग संचालक गिरफ्तार

भिलाई:विवाहित महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि शिवपुरी जामुल निवासी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी कंप्यूटर कोचिंग क्लास चलाता था. पीड़िता वहां कोचिंग करने जाती थी. आरोपी ने उसे उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका दैहिक शोषण किया. कोचिंग पूरी होने के बाद जब पीड़िता ने उससे मिलना बंद कर दिया तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई