कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया कार्यालय का निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्ती

बालोद। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार सुबह जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने टेबल-टेबल जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और कामकाज की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे। कलेक्टर ने ऐसे कर्मचारियों के नाम नोट कर उन्हें एडीएम के समक्ष हाजिर होकर गैरहाजिरी का कारण बताने का निर्देश दिया। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो वेतन काटने के भी आदेश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बिना उचित कारण के कोई भी फाइल लंबित न रखें और समय पर कार्य पूरा करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर आरएन कुरुवंशी भी साथ मौजूद थे।

कलेक्टर ने साफ कर दिया कि काम में लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई