Mockdrill meeting: कलेक्टर ने ली अधिकारियों की अहम बैठक, मॉकड्रिल की तैयारी शुरू

Mockdrill meeting: बिलासपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाक के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर केन्द्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि पुरे देश में अगर युद्ध होने की स्थिती होती है तो लोगो की जानमाल की रक्षा करने के लिए पुरे देश को अलर्ट किया गया है। इसको दिखते हुवे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बिलासपुर में भी सभी अधिकारियो को बैठक ली..बैठक में सुरक्षात्मक उपायो को लेकर के दिशा निर्देश दिए हैं। एनटीपीसी, एसईसीएल,एअरपोर्ट डायरेक्टर, हॉस्पिटल सेक्टर और जिला प्रशासन के समस्त उच्च अधिकारियो के साथ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ने बैठक ली।

बैठक में दिशा निर्देश दिया की देश में अभी युद्ध के हालात बने हुए हैं। और इसे देखते हुवे लोगो की सुरक्षा के लिए विभिन उपाय करने है। जिसको लेकर के सभी अधिकारियो को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग से लेकर सभी विभाग अलर्ट मोड में आ गए है और सुरक्षा के इंतजाम को लेकर अपनी अपनी स्तर पर तैयारी तेज कर दी है।

गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को दिए हैं निर्देश बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध वॉर जारी है. युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है. ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है. केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है…गृह मंत्रालय ने देश के सभी प्रदेशों को 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button