बिलासपुर में बोर खनन पर कलेक्टर की सख्ती, सभी बोरिंग मशीनों में लगेगा GPS

बिलासपुर: जिले में बढ़ती गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शनिवार को बोरिंग करने वाले ठेकेदारों की बैठक ली। यह बैठक मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें करीब 50 ठेकेदार शामिल हुए।

कलेक्टर ने सभी ठेकेदारों से पानी बचाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में बोरिंग पर लगे प्रतिबंधों का सख्ती से पालन जरूरी है।

उन्होंने निर्देश दिए कि अब जिले की सभी बोरिंग मशीनों में GPS सिस्टम लगाया जाए ताकि उनकी निगरानी की जा सके। इसकी जिम्मेदारी पीएचई यांत्रिकी विभाग को दी गई है।

कलेक्टर ने बताया कि भूजल का केवल 2% हिस्सा पीने के लिए, 13% उद्योगों में और 85% खेती में इस्तेमाल होता है। अगर पानी का ऐसे ही दुरुपयोग होता रहा, तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि जल हमारे आने वाली पीढ़ियों का भी अधिकार है, इसलिए इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button