बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बने निदेशक

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी मिली है। उनका चयन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, दिल्ली में निदेशक के पद पर हुआ है।

आईएएस के 2011 बैच के अधिकारी दीपक सोनी इससे पहले दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य सरकार ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सहमति दे दी थी, जिसके बाद उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।

IMG 7783

दीपक सोनी की यह नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उन्हें अपने वर्तमान पद से मुक्त किया जाएगा और तीन सप्ताह के भीतर दिल्ली में नए पद पर कार्यभार संभालना होगा।

उनकी इस नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता के चलते केंद्र सरकार का भरोसा माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई