सीजन की सबसे सर्द सुबह, दिल्ली में पारा 5 डिग्री लुढ़का

दिल्ली में ठंड ने अचानक अपने तेवर दिखा दिए हैं. राजधानी में दिन और रात का तापमान तेज़ी से गिर रहा है. रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ और सोमवार की सुबह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह साबित हुई.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह सफदरजंग और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है. इससे पहले रविवार का न्यूनतम औसत तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था, यानी महज 24 घंटे में 5 डिग्री तक की बड़ी गिरावट दर्ज हुई.

अन्य क्षेत्रों में भी ठंड का असर साफ दिखाई दिया. पालम में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, लोधी रोड पर 5.8 डिग्री, रिज इलाके में 7.5 डिग्री और आयानगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा और आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रही, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था. नवंबर के आखिरी दिन ने भी पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई और यह दिन हाल के वर्षों में नवंबर का सबसे सर्द दिन रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल नवंबर में शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक भी गिरा, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे कम रहा. इससे पहले 2024 में 9.5 डिग्री और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था. ठंड में आई यह तेजी आने वाले सप्ताह में और बढ़ सकती है, जिससे सुबह और रात की यात्राओं में सर्द हवाएं और असरदार महसूस होंगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई