प्रदेश में चलने लगीं ठंडी हवाएं, अमरकंटक में 12°C तक पहुंचा तापमान…

भोपाल : प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल कोई भी सिस्टम प्रदेश को प्रभावित करने वाला नहीं है। हालांकि बीच-बीच में बदल रही हवाओं की दिशा जरूर हवा में ठंडक घोल रही है। सोमवार शाम राजधानी भोपाल समेत कई संभागों में उत्तरी हवाएं चलीं, जिससे ठंडक का अहसास हुआ।

रात के तापमान में कमी

चूंकि आसमान साफ है और हवाएं पूरी तरह से उत्तरी नहीं हो पाई हैं, इस वजह से दिन में तीखी धूप देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, अगले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश में दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। आद्रता की बात करें तो प्रदेश में कहीं-कहीं 80 प्रतिशत से भी ज्यादा आद्रता है। इसके प्रभाव से दिन और रात के तापमान में कमी आएगी।

कहां-कितना तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक (अनूपपुर) में दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा, जो 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया |

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button