Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सर्द हवाओं से MP में बढ़ी ठंड, अगले 3 दिन शीतलहर की संभावना..

भोपाल। वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से जहां रात के तापमान में गिरावट होने लगी है, वहीं दिन में भी सिहरन बढ़ गई है।

प्रदेम के इन शहरों में तापमान

मंगलवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकार्ड किया गया। 13 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर रहा। वहीं दिन का सबसे कम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया। सात शहरों भोपाल, रायसेन, जबलपुर, नौगांव, सागर, टीकमगढ़ एवं उमरिया में शीतल दिन रहा।

मौसम प्रणाली

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार-गुरुवार को प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। चार जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के आसार हैं।

सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में बढ़ी ठंड

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई थी एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी हुई है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है।

अगले तीन दिन शीतलहर

अगले तीन दिन में प्रदेश में कई शहर शीतलहर की चपेट में भी आ सकते हैं। वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कोहरा भी बना रह सकता है। भोपाल संभाग के जिलों में भी हल्का कोहरा रह सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रह सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई