Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में बढ़ जाएगी ठंड, राजधानी भोपाल में शीतलहर का अनुमान…

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को राज्यभर में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में और भी ठंड का असर बढ़ सकता है। राजधानी भोपाल में शीतलहर का अनुमान है।

तापमान में गिरावट और शीतलहर की संभावना

मंडला में गुरुवार को सबसे कम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को तापमान में और गिरावट हो सकती है।

जेट स्ट्रीम और चक्रवात का प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी वजह से सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रही हैं। इसके साथ ही, मध्य पाकिस्तान और राजस्थान में बने चक्रवात के कारण इस सर्दी का असर अधिक बढ़ा है।

शीतलहर कब चलती है?

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, तो शीतलहर की स्थिति की घोषणा की जाती है। वर्तमान में, राजधानी भोपाल में शुक्रवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है।

चार प्रमुख शहरों में तापमान

  • भोपाल: अधिकतम 26.6°C, न्यूनतम 10.2°C
  • इंदौर: अधिकतम 26.7°C, न्यूनतम 13.9°C
  • ग्वालियर: अधिकतम 26.9°C, न्यूनतम 11.1°C
  • जबलपुर: अधिकतम 26.3°C, न्यूनतम 11.0°C

इस स्थिति के चलते राज्यवासियों को अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है|

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई