दिल्ली-यूपी और बिहार में बढ़ेगी ठंड, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून के जाते ही मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह-शाम अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में फिलहाल दिन के समय आसमान साफ रहेगा, लेकिन रातें ठंडी होंगी। तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं रात में सर्दी का एहसास बढ़ा सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उसके बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। दिन में धूप और उमस बढ़ेगी, जबकि रात का तापमान गिरने से ठंड का असर महसूस होगा।

बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इन राज्यों में तापमान 19 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि, 19 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव संभव है।

पहाड़ी राज्यों में अब बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बर्फ पिघलने लगी है, जिससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। 14 से 17 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह कोहरे और रात की सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएंगी।

दूसरी ओर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राजस्थान में उत्तरी हवाओं की जगह पूर्वी हवाएं सक्रिय हो गई हैं, जिससे वहां मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई