उत्तर भारत से ठंड की विदाई, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

दिल्ली। उत्तर भारत में अब सर्दी धीरे-धीरे विदा लेने लगी है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जबकि 13 से 19 फरवरी के बीच कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने 15 फरवरी के बाद आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट भी आ सकती है। हवा की रफ्तार बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि आगरा, अलीगढ़, मेरठ, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, हाथरस और आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। बिहार के पटना, गया, चंपारण, भोजपुर, मधुबनी और पूर्णिया जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम सामान्य बना रहेगा।

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 फरवरी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई