उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर: मैदानी इलाकों में बर्फबारी का असर

दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम ने सर्द हवाओं और घने कोहरे के साथ अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह तक ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

भारत के कई हिस्सों में बर्फबारी और ठंड का असर अब मैदानी इलाकों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

उत्तर भारत पर इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनमें से एक वर्तमान में प्रभावी है और दूसरा 27 दिसंबर तक आने की संभावना है। इन विक्षोभों के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 29 दिसंबर तक, उत्तराखंड में 28 दिसंबर तक, मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

बिहार में 25 दिसंबर तक कोहरा रह सकता है, जो 26 से 28 दिसंबर के बीच और फैल सकता है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, ओडिशा, उप-हिमालयी बंगाल, झारखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर-पूर्वी भारत में 26 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में सर्द दिन और अत्यंत सर्द दिन की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में धूप न निकलने और तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन सकती है।

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन फिलहाल बारिश नहीं होगी। हवा की गति बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में कोहरा अस्थायी रूप से छंट सकता है। दिसंबर के अंत तक ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा, जिससे राहत की संभावना कम है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई