Cold Knocked: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक-आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान.
Cold Knocked: हवा ठंडी-छत्तीसगढ़ में सर्दी ने ली एंट्री

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। (Cold Knocked) दिन में धूप जरूर निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम लोगों को सर्दी का अहसास कराने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और तेजी से बढ़ने वाली है। राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक-आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान
वहीं तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की उम्मीद है यानी ठंड का असर अब धीरे-धीरे तेज़ होने वाला है। 8 नवंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग आधा डिग्री कम है। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
आसमान साफ, हवा ठंडी-छत्तीसगढ़ में सर्दी ने ली एंट्री
आसमान से बादल गायब हैं, नीला रंग साफ दिख रहा है और धूप तेज़ है, लेकिन अब वो धूप भी राहत देने लगी है। (Cold Knocked) सुबह और शाम के वक्त बहने वाली ठंडी हवाएं धीरे-धीरे दस्तक दे रही हैं। बीते कुछ दिनों से बिलासपुर और आसपास के इलाकों में लोग ठंड के असर को महसूस करने लगे हैं। मौसम विभाग ने साफ कहा कि अब आने वाले दिनों में ठंड लगातार बढ़ेगी, इसलिए लोगों को चाहिए कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्का गरम कपड़ा जरूर पहनें।





