छत्‍तीसगढ़ में शुष्क हवाओं से धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड..

राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से अधिक है, वहीं विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है।

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अब शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसकी वजह से प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अगले पांच दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं, अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं, जबकि शेष क्षेत्र में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

साथ ही राजधानी में गुरुवार को आकाश मुख्यत: साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। इसी बीच बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

मौसम विज्ञानियों के पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों से तुलना करने पर अधिकतम तापमान सभी जगह सामान्य औसत से अधिक है। यह अंबिकापुर में सामान्य से तीन डिग्री, दुर्ग में 1.9 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 1.5 डिग्री, रायपुर और जगदलपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। वहीं, बिलासपुर में यह 0.3 डिग्री सेल्सियस सामान्य औसत से कम है।

न्यूनतम तापमान उतार चढ़ाव भरा

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी उतार चढ़ाव भरा है। अंबिकापुर में यह सामान्य औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड और दुर्ग में 0.4 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 0.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम है। वहीं, बिलासपुर में यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस और रायपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई