टक्कर के बाद शहडोल हाईवे पर धू-धू कर जला कोयला लदा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में शहडोल–बुढ़ार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया। धुरवार टोल प्लाजा के पास कोयले से भरे एक ट्रक की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद उसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय ट्रक बुढ़ार से कटनी की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद ट्रक के इंजन में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में ट्रक का इंजन पूरी तरह जल गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि आग ट्रक में लदे कोयले तक नहीं पहुंच सकी।

टोल प्लाजा कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो कोयले में आग लगने से बड़ा नुकसान हो सकता था।

आग लगने की वजह से कुछ समय के लिए शहडोल–बुढ़ार हाईवे पर यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हालात सामान्य कराए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि टक्कर किन कारणों से हुई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई