यूपी बजट सत्र में सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, शंकराचार्य विवाद और माघ मेले पर घेरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने माघ मेले की घटना और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद को लेकर सपा की भूमिका पर सवाल खड़े किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता और न ही कोई व्यक्ति किसी पीठ का आचार्य बनकर कहीं भी जाकर वातावरण खराब कर सकता है। उन्होंने कहा कि मर्यादाओं का पालन सभी को करना होगा। सीएम योगी ने सपा से सवाल किया कि अगर वे वास्तव में शंकराचार्य थे तो उनके कार्यकाल में वाराणसी में लाठीचार्ज क्यों किया गया और एफआईआर क्यों दर्ज की गई?

उन्होंने सपा की नैतिकता पर भी प्रश्न उठाते हुए कहा कि जहां साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु आए हों, वहां एग्जिट गेट से अंदर जाने की कोशिश करना नई भगदड़ को जन्म दे सकता है और श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिम्मेदार और मर्यादित व्यक्ति ऐसा आचरण नहीं कर सकता। उन्होंने सपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कानून पर विश्वास करना और उसका पालन करवाना सरकार जानती है। “दोनों चीजों को एक साथ लागू करवाना जानते हैं, लेकिन आप लोग इसके नाम पर गुमराह करना बंद करें,” उन्होंने कहा।

बजट सत्र के दौरान दिए गए इस बयान के बाद सदन में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई