भोरमदेव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले: बन रहा है 146 करोड़ का भोरमदेव कॉरिडोर

कवर्धा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचे और वहां भगवान शिव के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु अमरकंटक में भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, इसलिए मध्यप्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया है कि वहां कावड़ियों के ठहरने के लिए जमीन दी जाए। अगर जमीन मिलती है, तो वहां ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

कावड़ियों का स्वागत होगा खास अंदाज में

भोरमदेव मंदिर क्षेत्र में अमरकंटक से लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचते हैं। इस बार आने वाले कावड़ियों का स्वागत विशेष अंदाज़ में किया जाएगा।

राजिम में शुरू हुई पंचकोशी यात्रा

उधर सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में पंचकोशी यात्रा की शुरुआत हुई। यहां भक्त कुलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे।

यह मंदिर त्रिवेणी संगम के बीचों-बीच स्थित है और इसकी मान्यता है कि वनवास काल में माता सीता ने नदी के बालू से कुलेश्वर महादेव की स्थापना की थी। पंचकोशी यात्रा की शुरुआत भी यहीं से होती है, जो क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है।

श्रावण महीने में छत्तीसगढ़ के इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button