सीएम विष्णुदेव साय आज शुरू करेंगे गौधाम योजना, सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के लिए बनेगा स्थायी ठिकाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश के अन्य जिलों में बनाए गए गौधामों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

प्रदेश में राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी के कारण सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले की जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने आवारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में गौधाम योजना शुरू करने का निर्णय लिया।

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाखासार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम से पहले जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। काठाकोनी स्कूल परिसर में बनाए जा रहे हेलीपेड का भी निरीक्षण किया गया। ग्राम लाखासार में पिछले 25 वर्षों से पूर्व सरपंच प्रमोद शर्मा की ओर से गौशाला का संचालन किया जा रहा है। अब उसी स्थान पर गौधाम का निर्माण किया गया है, जिससे क्षेत्र में मवेशियों के संरक्षण और रखरखाव की व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कलेक्टर, एसएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर स्थित हेलीपेड में उतरेगा, जहां से वे गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में प्रदेश के अन्य जिलों में स्थापित गौधामों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई