सीएम विष्णुदेव साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों व राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। देशभर से सोशल मीडिया पर सुबह से ही राजनाथ सिंह को शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ सिंह के लिए अपने संदेश में लिखा, “राजनाथ जी एक विचारशील नेता हैं, जिन्होंने वर्षों तक राष्ट्र की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है। उनकी विनम्रता और नीति-निर्माण में गहरी समझ देश के लिए मूल्यवान रही है।”

किसान परिवार से ताल्लुक रक्षा मंत्री का

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के भाभोरा गांव में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह ने कठिन परिश्रम और ईमानदारी से न केवल शिक्षा में बल्कि राजनीति में भी उच्च मुकाम हासिल किया। उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी था।

राजनाथ सिंह की छवि एक ईमानदार और सादगीपूर्ण नेता की रही है। वे किसानों, व्यापारियों और आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे संतुलित राजनीति, विनम्र व्यवहार और विपक्ष के साथ संवाद कायम रखने के लिए जाने जाते हैं। राजनाथ सिंह लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व को लेकर सभी राजनीतिक दलों में सम्मान का भाव देखा जाता है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई