युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान – बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

रायपुर/बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि संवाद के माध्यम से ही रास्ता निकल सकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध से केवल नुकसान होता है, इसलिए हर हाल में बातचीत और शांति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्धविराम के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी है और सभी देशों को मिलकर समस्याओं का समाधान बातचीत से निकालना चाहिए।
असम और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि असम में भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी। साथ ही पश्चिम बंगाल में भी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जिसका सकारात्मक असर चुनाव में देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय ने अपने बयान के जरिए शांति, संवाद और मजबूत लोकतांत्रिक विश्वास का संदेश देते हुए कहा कि जनता का समर्थन भाजपा और प्रधानमंत्री के साथ लगातार बढ़ रहा है।





